DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

खड़ी बाइक जलकर खाक:SECL गेवरा कॉलोनी में लगी आग, फ्यूल टैंक ब्लास्ट हुआ तो लोगों की नींद खुली

कोरबा। कोरबा के SECL गेवरा कॉलोनी में शनिवार देर करीब दो बजे एक बाइक जलकर खाक हो गई। जानकारी के मुताबिक SECL कर्मी फोरमैन अंजनी गोपाल की मोटरसाइकिल HONDA साइन में अचानक आग लग गई। वाहन का फ्यूल टैंक ब्लास्ट हुआ तो लोगों की नींद खुली।

वाहन मालिक अंजनी गोपाल ने बताया कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। आग कब कैसे और किन परिस्थितियों में लगी है यह समझ से परे है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या किसी असामाजिक तत्व की हरकत हो सकती है।घटना में मोटरसाइकिल पूरी तरह से जलकर राख हो गई।

इस घटना के बाद स्थानीय निवासियों ने पुलिस से कॉलोनी में नियमित पेट्रोलिंग बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि रात में वाहनों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

Exit mobile version