DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

राज्य स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन जुलाई के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के द्वारा प्रदेश के युवाओं को निजी क्षेत्र में अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से माह-जुलाई 2026 के अंतिम सप्ताह में ”राज्य स्तरीय रोजगार मेला“ का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। रोजगार मेला हेतु निजी क्षेत्र के नियोजक जो अपने संस्थान में रिक्त पदों को इस रोजगार मेला के माध्यम से भरना चाहते हैं वे 17 जुलाई 2026 के पूर्व रिक्त पदों की जानकारी जिला रोजगार कार्यालय कोरबा को उपलब्ध करा सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा के दूरभाष नंबर 07759-222069 में संपर्क किया जा सकता है।

Exit mobile version