DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025:डिप्टी कलेक्टर तुलाराम भारद्वाज नोडल अधिकारी नियुक्त

कोरबा। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 दिनांक 22 फरवरी 2026 को पूर्वान्ह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं अपरांह 03 बजे से 05 बजे तक दो पालियो में आयोजित होगी।
कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा जिले में उक्त परीक्षा के सफल संचालन हेतु डिप्टी कलेक्टर तुलाराम भारद्वाज को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Exit mobile version