मुंबई, एजेंसी। कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल से सोमवार (20 जुलाई) को सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट रही। बीएसई सेंसेक्स 442.93 अंक टूटकर 77,708.52 अंक पर और एनएसई निफ्टी 95.80 अंक फिसलकर 24,238.50 के स्तर पर बंद हुआ।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयर तिमाही नतीजों की घोषणा के बाद करीब पांच प्रतिशत तक टूट गए। कोटक महिंद्रा बैंक, इंटरग्लोब एविएशन, मारुति और बजाज फाइनेंस के शेयर भी नुकसान में रहे। वहीं, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर बढ़त में रहे।
बाजार में गिरावट की मुख्य कारण…
- अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ता तनाव
- कच्चे तेल की कीमतों में उछाल
- बैंकिंग शेयरों में भारी बिकवाली
- India VIX में तेजी
