DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

हरे निशान पर शेयर बाजार बंद, सेंसेक्स 256 अंक बढ़त के साथ 82,445 पर, निफ्टी 25100 के पार

नई दिल्ली,एजेंसी। शेयर बाजार में आज यानी 9 जून को तेजी रही। सेंसेक्स 256 अंक की तेजी के साथ 82,445 के स्तर पर जबकि निफ्टी में भी 100 अंक की बढ़त रही, ये 25,103 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में तेजी और 8 में गिरावट देखने को मिली। आज बैंकिंग, फाइनेंस, एनर्जी और IT शेयर्स में ज्यादा तेजी रही।

ग्लोबल मार्केट में तेजी

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 1.05% की तेजी के साथ 38,137 पर और कोरिया का कोस्पी 1.72% चढ़कर 2,860 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.90% बढ़त के साथ 24,006 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.23% की तेजी के साथ 3,393 पर कारोबार कर रहा है।
  • 6 जून को अमेरिका का डाउ जोन्स 1.05% बढ़कर 42,76 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डेक कंपोजिट 1.20% और S&P 1.03% चढ़कर बंद हुआ।

Exit mobile version