DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 81,361 और निफ्टी 24,800 से फिसला

मुंबई, एजेंसी। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन आज यानी गुरुवार (19 मई) को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 80 अंक नीचे 81,361 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 18 अंक की गिरावट रही, ये 24,793 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 14 में तेजी और 16 में गिरावट रही। टेक महिंद्रा, इंफोसिस और TCS के शेयर्स करीब 2% गिरे। टाटा मोटर्स, टाइटन और कोटक बैंक में मामूली तेजी रही।

ग्लोबल मार्केट में गिरावट

एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 397 अंक (1.02%) नीचे 38,488 पर बंद हुआ। कोरिया के कोस्पी में 6 अंक की तेजी रही, ये 2,978 पर बंद हुआ।
हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 473 अंक (1.99%) गिरकर 23,238 के स्तर पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 27 अंक (0.79%) नीचे 3,362 पर बंद हुआ।
18 जून को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.10% गिरकर 42,172 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.13% ऊपर 19,546 पर और S&P 500 मामूली गिरावट के साथ 5,981 पर बंद हुआ।

Exit mobile version