DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

Stock Market Holiday: लगातार तीन दिन शेयर बाजार बंद, जानिए कारण जिस वजह से नहीं होगी ट्रेडिंग?

मुंबई, एजेंसी। शेयर बाजार निवेशकों के लिए जरूरी सूचना है। इस हफ्ते भारतीय शेयर बाजार लगातार तीन दिन बंद रहेंगे। 30 अप्रैल के बाद निवेशक 4 मई को ट्रेडिंग कर पाएंगे। शुक्रवार (1 मई) को National Stock Exchange of India और Bombay Stock Exchange दोनों में किसी भी तरह का कारोबार नहीं होगा।

1 मई को बाजार रहेगा बंद

1 मई को महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर बाजार में छुट्टी रहेगी। इस दिन इक्विटी, डेरिवेटिव्स, करेंसी, SLB और EGR सहित सभी सेगमेंट में ट्रेडिंग बंद रहेगी। इसके बाद शनिवार और रविवार को भी नियमित वीकेंड हॉलिडे के कारण बाजार बंद रहेगा, जिससे लगातार तीन दिन ट्रेडिंग नहीं हो पाएगी।

निवेशकों के लिए जरूरी सलाह

छुट्टी के चलते निवेशकों को अपने सभी ट्रेडिंग और निवेश संबंधी फैसले पहले से प्लान करने की सलाह दी जाती है, ताकि किसी तरह की जल्दबाजी या नुकसान से बचा जा सके।

Exit mobile version