DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव के पैलेस में चोरी:पीतल की 15KG वजनी हाथी की मूर्ति गायब, पीछे के रास्ते घुसा, CCTV में कैद वारदात

सरगुजा,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के निवास में चोरी हुई है। सरगुजा पैलेस परिसर से लगे कोठीघर में रविवार (3 अगस्त) की रात 1 बजे चोर अंदर घुसा। बदमाश पीतल से बनी हाथी की मूर्ति चुराकर भाग गया। घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक अज्ञात युवक परिसर में चोरी कर वापस जाता दिखाई दे रहा है। चोर पीछे के रास्ते आया था। मूर्ति का वजन करीब 15 किलो से ज्यादा था, जिसकी कीमत 40 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। फिलहाल, टीएस सिंहदेव विदेश प्रवास पर हैं।

चोर रविवार की रात 1 बजे पैलेस परिसर में अंदर घुसते हुए दिखाई दिया।

आरोपी पैलेस की ओर से आकर पीछे के रास्ते से कोठीघर में घुसा था।

आरोपी की तस्वीरें परिसर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।

निजी सुरक्षाकर्मियों के जिम्मे कोठीघर की सुरक्षा

कोठीघर की सुरक्षा निजी सुरक्षाकर्मियों के जिम्मे है। कर्मियों को जब इसकी भनक लगी तो उन्होंने CCTV खंगाला। तब चोरी की बात पता चली। जिसके बाद कोठीघर के मैनेजर राज सोनी ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई।

कोठीघर से इसी पीतल से बनी हाथी की मूर्ति का जोड़ा चोरी हुआ है।

कोठीघर से इसी पीतल से बनी हाथी की मूर्ति का जोड़ा चोरी हुआ है।

ये पहले की तस्वीर है, जहां दरवाजे के दोनों ओर हाथी की मूर्ति रखी हुई दिखाई दे रही है।

राजपरिवार का निवास है कोठीघर

कोठीघर का उपयोग कई सालों तक कांग्रेस कार्यालय के रूप में किया जाता रहा है। अभी टीएस सिंहदेव का निवास ‘तपस्या’ बना हुआ है। राजपरिवार के लोग जब आते हैं तो वे कोठीघर में रहते हैं। इसका निर्माण कई साल पहले पैलेस के क्षतिग्रस्त होने के बाद कराया गया था।

जिस पीतल की मूर्ति की चोरी हुई है, वह 2 साल पहले लाई गई थी। कोठीघर के रेनोवेशन के दौरान मूर्ति मुख्य दरवाजे के पास सजाई गई थी।

सरगुजा पैलेस की सुरक्षा की जिम्मेदारी निजी सुरक्षाकर्मियों के जिम्मे हैं।

इसी दरवाजे के दोनों ओर रखी हाथी की मूर्ति में से एक जोड़े की चोरी हुई है।

पुराने पैलेस की ओर से कोठीघर आया चोर

जानकारी के मुताबिक चोर पुराने पैलेस की ओर से कोठीघर परिसर में आया। सामने पोर्च में दोनों ओर लगी हाथी की पीतल की मूर्तियों में से एक को चोर अपने साथ ले गया। चोरी वाली रात टीएस सिंहदेव विदेश गए हुए थे।

घटना के वक्त टीएस सिंहदेव निवास पर मौजूद नहीं थे। वे विदेश प्रवास पर हैं।

पुलिस की पकड़ से बाहर आरोपी

कोतवाली थाना प्रभारी मनीष सिंह परिहार ने बताया कि मामले में धारा 305, 331(4)-BNS के तहत अपराध दर्ज किया गया है। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी के शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।

Exit mobile version