कोरबा। गवर्नमेंट मिनीमाता गर्ल्स कॉलेज कोरबा की छात्राओं ने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के स्वीप नोडल अधिकारी विनोद कुमार साहू और सहायक नोडल अधिकारी कल्याणी ध्रुव के मार्गदर्शन में किया गया। नुक्कड़ नाटक में छात्राओं ने मतदान का महत्व बताया। उन्होंने समझाया कि मतदान क्यों जरूरी है और मतदान के लिए न्यूनतम उम्र क्या होनी चाहिए। कार्यक्रम में मोनिका मिंज, वर्षा सिंह तंवर, अनिमा तिर्की सहित अन्य प्राध्यापक आदि उपस्थित रहे।
मतदाता जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक
