DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

राजेंद्र प्रसाद नगर फेस-2 में स्ट्रीट लाइट बंद

कोरबा। शहर के राजेन्द्र प्रसाद नगर फेस-2 की ओम प्रोविजन स्टोर से लेकर आगे 9 खंभे की स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही है। इस कारण शाम ढलते ही मार्ग पर अंधेरा छा जाता है। इस ओर निगम का कई बार ध्यान आकृष्ठ कराया है। मगर अब तक सुधार कार्य नहीं हो सका है। बारिश का मौसम होने से मार्ग पर अंधेरा होने पर सांप-बिच्छू के काटने का डर भी रहता है।

क्षेत्र के मैदान के चारों ओर की भी स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही है, जबकि विभिन्न बैठकों में जनप्रतिनिधि अधिकारियों को निर्देशित कर चुके हैं कि स्ट्रीट लाइट में खराबी आने की सूचना को गंभीरता से लिया जाए और समय पर सुधार कार्य कराकर लोगों को राहत दी जाए, मगर शहर के राजेन्द्र प्रसाद नगर फेस-2 की स्ट्रीट लाइट हफ्तेभर से अधिक समय से नहीं जल रही है। जयाप्रदा नायडू ने बताया कि स्ट्रीट लाइट नहीं जलने की सूचना क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ ही निगम को दे दी गई है, मगर अब तक सुधार कार्य नहीं हुआ है।

Exit mobile version