DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

बर्फ फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट…मालिक के उड़े चीथड़े:रायगढ़ में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से गई जान, स्टाफ भी गंभीर घायल, गैस ट्रांसफर के दौरान धमाका

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सुभाष बर्फ फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर फट गया है, जिसकी चपेट में आने से फैक्ट्री मालिक की मौत हो गई। वहीं एक स्टाफ घायल हो गया, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा दोपहर करीब 1:30 बजे हुआ, जब फैक्ट्री के भीतर संजय सहगल एक सिलेंडर से दूसरे सिलेंडर में गैस ट्रांसफर कर रहे थे। इसी दौरान अचानक विस्फोट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि संजय के शरीर के चीथड़े उड़ गए, जिससे जान चली गई।

बर्फ फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से एक की मौत हो गई। ये फैक्ट्री के अंदर की तस्वीर है।

बर्फ फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से एक की मौत हो गई। ये फैक्ट्री के अंदर की तस्वीर है।

जानिए कैसे हुआ हादसा ?

दरअसल, बर्फ फैक्ट्री में संजय सहगल अपने कर्मचारी के साथ काम कर रहे थे, तभी बर्फ लेने के लिए 3 ग्राहक भी आए। कर्मचारी ग्राहकों को बर्फ दे रहा था, तभी जोरदार ब्लास्ट हो गया। धमाके की आवाज सुनकर परिजन घर से बाहर निकले।

इस दौरान संजय सहगल खून से लथपथ पड़े थे। शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। वहीं कर्मचारी भी घायल पड़ा था। परिजन तत्काल दोनों को नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर्स ने सहगल को मृत घोषित कर दि, जबकि कर्मचारी की हालत नाजुक बनी हुई है।

बर्फ फैक्ट्री के मालिक संजय सहगल की तस्वीर।

शव भेजा गया पोस्टमॉर्टम के लिए

पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। शुरुआती जांच में हादसे की वजह सिलेंडर में गैस लीकेज या प्रेशर अधिक होना बताया जा रहा है, लेकिन पुख्ता कारणों की जांच जारी है।

कोतवाली थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल ने बताया कि विस्फोट के कारणों की पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं। फैक्ट्री में रखे सुरक्षा मानकों की पड़ताल की जा रही है। इस मामले में लापरवाही की भी जांच होगी। पूछताछ भी की जा रही है।

Exit mobile version