DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

भू-विस्थापितों का कड़ा विरोध : विधायक प्रतिनिधि संतोष पटेल पर झूठी खबर से भ्रमित करने का आरोप

​संतोष पटेल ने फैलाई थी अरबों के बंदरबांट और सांसद के नाम के दुरूपयोग’ की मनगढ़ंत शिकायत

कोरबा/दीपका । कोरबा जिले के भू-विस्थापितों में विधायक प्रतिनिधि संतोष पटेल के भ्रामक और निराधार आरोपों को लेकर गहरा आक्रोश है, भू-विस्थापितों के प्रतिनिधि संगठन श्रम सेवा भूविस्थापित कामगार संगठन ने पटेल द्वारा कोरबा कलेक्टर को लिखे गए झूठे शिकायत पत्र पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे पूरे भू-विस्थापित आंदोलन को कमजोर करने की साजिश बताया है ।

​संगठन के अध्यक्ष राजेन्द्र पटेल ने बोइदा निवासी विधायक प्रतिनिधि संतोष पटेल के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए कोरबा कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, और दीपका थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है ।

​क्या है पूरा मामला?
​हाल ही में, संतोष पटेल ने कोरबा कलेक्टर को एक पत्र लिखकर दीपका क्षेत्र में भू-विस्थापितों को मिलने वाले अरबों रुपये के ठेके में एक व्यक्ति द्वारा बंदरबांट, फर्जी दस्तावेज पेश करने और कोरबा सांसद के नाम के दुरूपयोग की शिकायत की थी ​शिकायत में जानबूझकर नाम को अधूरा, कांट-छांट कर और भ्रमित करने वाले ढंग से लिखा गया था संगठन का आरोप है कि इस पत्र का इस्तेमाल मिलते-जुलते नाम वाले ईमानदार भू-विस्थापितों की छवि धूमिल करने के लिए किया जा रहा था ।

​संगठन का दावा: पूरी शिकायत मनगढ़ंत और आधारहीन
​श्रम सेवा भूविस्थापित कामगार संगठन ने पूरे मामले को अपने संज्ञान में लेते हुए गहन जाँच की है और पाया है कि विधायक प्रतिनिधि संतोष पटेल की शिकायत में सत्य का अंश भी नहीं है ।

​राजेन्द्र पटेल ने स्पष्ट किया:-

  1. ​न ही एस.ई.सी.एल. दीपका क्षेत्र में कथित अरबों रुपये का कोई ठेका भू-विस्थापितों के लिए निकला है ।
    02 . ​न ही शिकायत में उल्लेखित नामों का कोई ठेकेदार एस.ई.सी.एल. दीपका में PAP’S (परियोजना प्रभावित व्यक्ति/परिवार) के रूप में वर्तमान में न अतीत में कार्यरत रहा है ।
  2. ​न ही कोरबा की माननीय सांसद के नाम का कहीं कोई दुरूपयोग किया गया है ।

​राजेन्द्र पटेल ने कहा जब कोरबा जिले के सभी भू-विस्थापित एकजुट होकर अपने न्याय और हक-अधिकार की निर्णायक लड़ाई लड़ रहे हैं ऐसे समय में संतोष पटेल की यह फर्जी और भ्रामक शिकायत आंदोलन को तोड़ने का एक घिनौना प्रयास है इस तरह के दुर्भावनापूर्ण दुष्प्रचार से केवल एस.ई.सी.एल. के तानाशाही रवैये को ही बल मिलता है ।

कड़ी कार्रवाई की मांग
​संगठन ने जिला प्रशासन और पुलिस से तत्काल संज्ञान लेते हुए भू-विस्थापितों के बीच वैमनस्य फैलाने और भ्रामक खबरें प्रसारित करने के लिए विधायक प्रतिनिधि संतोष पटेल के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति व्यक्तिगत द्वेष के चलते पूरे आंदोलन को बदनाम करने का दुस्साहस न कर सके ।

New Doc 11-08-2025 19.04
New Doc 11-08-2025 19.04

Exit mobile version