कोरबा। हरकिशन पब्लिक स्कूल, टीपी नगर में शनिवार को छात्र परिषद का चुनाव उत्साह और अनुशासन के साथ हुआ। आयोजन का उद्देश्य छात्रों में नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी और लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास करना रहा। चुनाव प्रक्रिया प्राचार्य के मार्गदर्शन में चली। शिक्षकगण का सहयोग रहा। छात्रों ने बढ़-चढ़कर मतदान किया। अपने प्रतिनिधि चुने। हेड बॉय, हेड गर्ल, स्पोर्ट्स इंचार्ज, अनुशासन इंचार्ज, सांस्कृतिक इंचार्ज पदों के लिए वोटिंग हुई। निष्पक्षता और पारदर्शिता के लिए पूरी प्रक्रिया शिक्षकों की निगरानी में कराई गई। स्कूल परिसर में पूरे समय उत्साह का माहौल रहा।
हरकिशन पब्लिक स्कूल में हुआ छात्र परिषद का चुनाव, वोट डालने उत्साह
