DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल, खरहरकुड़ा (मड़वारानी), में छात्र संघ का चुनाव सम्पन्न

आनव अग्रवाल हेड ब्वाय, रागिनी कंवर हेड गर्ल निर्वाचित
कोरबा/मड़वारानी। 07 अगस्त 2025, दिन गुरुवार को नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल,खरहरकुड़ा मड़वारानी में विद्यालयीन स्तरीय छात्रसंघ चुनाव का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पूरी तरह से लोकतांत्रिक एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं ने इस चुनाव प्रक्रिया में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने मताधिकार का जिम्मेदारी के साथ प्रयोग किया।
चुनाव प्रक्रिया पूर्णत: निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित रही। विद्यार्थियों ने अनुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों का पालन करते हुए जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दिया।


चुनाव परिणामों की औपचारिक घोषणा के उपरांत छात्र-छात्राओं को विभिन्न पदों के लिए निर्वाचित घोषित किया गया- हेड बॉय- आनव अग्रवाल, हेड गर्ल- रागिनी कंवर, वाइस हेड बॉय- अमित पटेल, वाइस हेड गर्ल- प्रिया पटेल, अनुशासन प्रभारी (डिसिप्लिन इंचार्ज)- राहुल निर्मलकर, सांस्कृतिक प्रभारी (कल्चरल इंचार्ज)- आरुशी खांडे, खेल प्रभारी (स्पोर्ट्स इंचार्ज)- देवेंद्र सिंह कंवर।
हाउस कैप्टन : कृष्णा हाउस- रौनक जहान, ब्रह्मपुत्र हाउस- युवराज खन्ना, गंगा हाउस- लोकेश पटेल, नर्मदा हाउस- ललताक्ष यादव।
विद्यालय के चेयरमेन पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने सभी निर्वाचित छात्रों को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि वे अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण समर्पण, उत्तरदायित्व एवं नेतृत्व क्षमता के साथ करेंगे।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य बी. आर. रात्रे ने विद्यार्थियों को नेतृत्व क्षमता और टीम वर्क के महत्व पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि छात्रसंघ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का एक अहम माध्यम है।
चुनाव आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षकगण, स्टाफ एवं सहयोगी कर्मचारियों ने सराहनीय भूमिका निभाई और छात्रों के उत्साह की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
इस गरिमामयी आयोजन ने न केवल विद्यार्थियों के भीतर लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त किया बल्कि उनके व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Exit mobile version