DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

छात्रों ने सहपाठियों के साथ पौधों को भी बांधा रक्षासूत्र

जांजगीर। गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में गुरुवार को भाई-बहन के पवित्र प्रेम का पर्व रक्षाबंधन पारंपरिक श्रद्धा, उल्लास और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाया गया। परिसर में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ते हुए रक्षाबंधन को एक नए और प्रेरणादायी स्वरूप में प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने सहपाठी छात्रों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर परस्पर स्नेह और सुरक्षा का संकल्प लिया। इसके साथ ही विद्यालय प्रबंधन ने पर्व के पारंपरिक भाव को प्रकृति संरक्षण से जोड़ते हुए ”वृक्ष रक्षाबंधन” की अनूठी पहल की। बच्चों ने परिसर में लगे पौधों और वृक्षों को भी अपना रक्षक मानते हुए रक्षासूत्र बांधे और उनके संवर्धन व सुरक्षा का संकल्प लिया। समारोह के दौरान पूजा थाली सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष सतीश कुमार अग्रवाल, सचिव दीपक राठौर, कोषाध्यक्ष विजय कुमार अग्रवाल, निदेशक मंडल-पुष्कर अग्रवाल, विकास अग्रवाल, निखिल अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, अनुश्री राठौर, चंचल अग्रवाल, तनिष अग्रवाल तथा प्रशासक विपिन गुप्ता ने हिस्सा लिया।

Exit mobile version