कोरबा/चैतमा। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय चैतमा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने नशामुक्त समाज बनाने मानव शृंखला बनाई। इसमें चित्र के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया। रासेयो कार्यक्रम इकाई वीरेंद्र कुमार बंजारे के मार्गदर्शन में स्वंय सेवकों ने मानव शृंखला, चित्रकला, नशा मुक्त शपथ का आयोजन किया। बंजारे ने बताया कि आज का युवा देश का भविष्य है।

उसकी ऊर्जा, सोच और मेहनत ही राष्ट्र को उन्नति की दिशा में अग्रसर करती है। जब यही युवा नशे की गिरफ्त में आ जाता है तो उसका भविष्य अंधकारमय हो जाता है, इसलिए नशा मुक्त युवा का होना समाज और देश के लिए आवश्यक है। उन्होंने बताया कि नशा एक धीमा जहर है, जो युवाओं के जीवन को बर्बाद कर देता है। अतः युवाओं को नशा मुक्त रहकर अपने जीवन को श्रेष्ठ बनाना चाहिए। एक जागरूक, नशा मुक्त और स्वस्थ युवा ही सशक्त राष्ट्र की नींव रख सकता है। नशा मुक्त युवा कार्यक्रम में शिक्षक सुरेन्द्र सिंह नेटी, नबीउल्ला सिद्दिकी, धनराज सिंह, विंध्यराज ने सहयोग किया।
