कोरबा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा के नेतृत्व में 5 सितम्बर 2026, दिन शनिवार को संध्या 4 बजे, सुभाष चौक निहारिका कोरबा में चीनी सत्याग्रह का आयोजन किया गया है ।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने बताया कि देश व प्रदेश में लगातार बढ़ती महंगाई चीनी (शक्कर), प्याज जैसे दैनिक उपयोग की वस्तुओं की बढ़ती कीमत के विरोध में यह प्रदर्शन किया जा रहा है ।
इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल सहित रामपुर विधायक फुलसिंह राठिया, पूर्व विधायक पुरूषोत्तम कवंर, मोहित केरकेट्टा, श्याम लाल कंवर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
जिला कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष मनोज चौहान ने जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, सेवादल, पार्षद, पूर्व पार्षद, इंटक, एनएसयुआई, ब्लॉक कांग्रेस, मंडल, वार्ड एवं बूथ कमेटी सहित कांग्रेस के मोर्चा संगठन के समस्त विभाग – प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को समय पर उपस्थित होने आग्रह किया है ।
