DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

सूरज का जन्मदिन:गिरोह का जश्न

कोरबा/कुसमुण्डा। राजनीतिक में उभरता सितारा सूरज महंत का जन्मदिन 01 सितम्बर को कोरबा जिले के कई स्थानों में मनाया गया और सूरज महंत भी अधिकांश कार्यक्रमों में शामिल हो कर लोगों का अभिवादन किया। कुसमुण्डा में एक नजारा ऐसा दिखा, जिसमें गिरोह के लोग सूरज का महामाला से स्वागत कर जन्मदिन का जश्न मनाया।
ये गिरोह के लोग वही हैं, जो करीब दो साल पहले जब सुश्री सरोज पाण्डेय लोकसभा का चुनाव लड़ रही थीं और कुसमुण्डा में टेंट लगाकर ये भाजपा में शामिल होने बड़ा कार्यक्रम आयोजित कर रहे थे, लेकिन कटघोरा विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद इनका टेंट उखड़ गया और सरोज पाण्डेय उक्त कार्यक्रम में पहुंची ही नहीं और इनकी भाजपा में एंट्री नहीं हो पाई। भाजपा में एंट्री न होने के कारण अब फिर श्रीमती ज्योत्सना महंत से नजदीकी बढ़ाने में लगे हुए हैं।
ब्लाक कांग्रेस का कार्यक्रम था और कोई फोटो खिंचाता है तो खुशी के क्षण में मना भी नहीं कर सकते- मनोज चौहान

गिरोह का महामाला के साथ सूरज महंत का स्वागत राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है और यह फोटो जमकर वायरल हो रही है। एक कांग्रेस नेता ने उक्त फोटो दिव्य आकाश को उपलब्ध कराई, जिसमें सूरज महंत ऐसे लोगों से अनजान, महामाला से स्वागत स्वीकार कर लिया, लेकिन इस उभरते सितारे को फूंक-फूंक कर कदम रखना होगा, ताकि राजनीति में कलंक जैसे शब्द न आए।
प्रतिक्रिया जानने दिव्य आकाश प्रतिनिधि ने जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण जिला अध्यक्ष मनोज चौहान से प्रतिक्रिया जानी, जिस पर उन्होंने कहा कि कुसमुण्डा में सूरज महंत का जन्मदिन कार्यक्रम ब्लाक कांग्रेस कमेटी का था, जिसमें प्रमुख रूप से वे स्वयं मनोज चौहान, जिला अध्यक्ष शहर मुकेश राठौर, पूर्व जिला अध्यक्ष हरीश परसाई, ब्लाक अध्यक्ष संजय आजाद, डा. देवेश, श्रीमती प्रभा कंवर, परमानंद सिंह, आर बी मिश्रा, नवल किशोर पंडित, अमित भदोरिया, श्यामू सलाम, निक्की कुकरेजा, आशा साहू, पालकी कुजूर, भुवनेश्वरी दास, प्रदीप अग्रवाल, अनिल गुप्ता, विनोद सारथी सहित युवा कांग्रेस, इंटक एवं तीन महिला समूह की महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित थीं।
सूरज महंत का जन्मदिन कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया।

Exit mobile version