DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

सुपर-30 ने मुझे गरीबों की बढ़ती आकांक्षाओं को समझने में मदद की : आनंद


कोरबा। शिक्षा के क्षेत्र में अधिक से अधिक छात्रों तक पहुंचने के लिए उपलब्ध तकनीक को अपनाया होगा। यह समय की जरुरत हो गई है। सुपर-30 ने मुझे गरीबों की बढ़ती आकांक्षाओं को समझने में मदद की और जो छात्र पास हुए उनमें से कई ने शिक्षा की शक्ति के कारण पीढ़ीगत बदलाव के बारे में उज्ज्वल प्रदर्शन किया। शिक्षा को हर जरूरतमंद तक पहुंचाने के लिए जल्द ही एक नया ऑनलाइन शैक्षणिक प्लेटफार्म लॉन्च किया जाएगा, जो उनकी अग्रणी सुपर-30 पहल का एक विस्तारित संस्करण होगा।
उक्त बातें न्यू एरा प्रोग्रेसिव स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे सुपर-30 के संस्थापक व पद्मश्री आनंद कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में शिक्षा का स्तर सुधारने प्रदेश सरकार प्रयास कर रही है। इसके लिए सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को भी समय समय पर अनुभवी शिक्षकों द्वारा प्रशिक्षित किए जाने की योजना बनाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बेहतर शिक्षा के लिए यहां के बच्चों को भी जोड़ने की कवायद को लेकर रायपुर डीएम (कलेक्टर) के साथ साथ प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी से उनकी चर्चा हुई है। इस दिशा में सभी के प्रयास से जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों को भी प्रशिक्षित किया जाएगा ताकि वे अपने स्कूल में बच्चों को आज की आधुनिक शिक्षा प्रणाली से जोड़ सकें।

Exit mobile version