मिला 96 प्रतिशत अंक
कोरबा । सीबीएसई ने 10वीं एवं 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है। 10वीं बोर्ड में डीपीएस एनटीपीसी जमनीपाली की होनहार छात्रा अक्षरा सिंह ने 96 प्रतिशत अंक हासिल कर कोरबा जिले का नाम रौशन किया है। अक्षरा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने शिक्षकों तथा माता पिता को दिया है। अक्षरा सिंह एलआईसी जगत के जाने-माने मुख्य जीवन बीमा सलाहकार एवं विश्व की सबसे बड़ी उपाधि टीओटी, बीमा भूषण रत्न संतोष सिंह,-शिक्षिका श्रीमती अंजना सिंह की सुपुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय के शिक्षकगण एवं परिजनों ने बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।

