रायपुर। छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ की छत्तीसगढ़ वेटरन्स टेबल टेनिस समिति द्वारा दिनांक 22 नवंबर, 2026 को सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल, बुढ़ापारा, रायपुर में चल रही “स्व. श्री पुरुषोत्तम भाई चावड़ा स्मृति” द्वितीय छत्तीसगढ़ राज्य मास्टर्स रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2026″ में पुरुष एकल (आयु वर्ग 40), पुरुष एकल (आयु वर्ग 50), पुरुष एकल (आयु वर्ग 60), पुरुष एकल (आयु वर्ग 65), पुरुष एकल (आयु वर्ग 70) एवं महिला एकल (आयु वर्ग 40), महिला एकल (आयु वर्ग 60) के अंतिम दौर के सुपर लीग के मुकाबले खेले जा रहे हैं ।
उक्त प्रतियोगिता के सम्बन्ध में छत्तीसगढ़ वेटरन्स टेबल टेनिस समिति के सचिव प्रेमराज जाचक ने जानकारी की प्रतियोगिता के उदघाटन समारोह के मुख्य अतिथि नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति सूर्यकांत राठौड़ जी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 4 के अध्यक्ष मुरली शर्मा ने किया तथा विशेष अतिथि समाज सेवी अनिल चावड़ा थे। मंच पर छत्तीसगढ़ शासन के सेवानिवृत्त सचिव एवं खेल विभूति पुरस्कार अवार्डी डा. भरत अग्रवाल जी, छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ की तकनीकि समिति के चेयरमेन अरविंद कुमार शर्मा एवं मुख्य निर्णायक प्रदीप जोशी उपस्थित थे।
प्रतियोगिता में सभी वर्गों के सुपर लीग के मुकाबले खेले जा रहे हैं जिसमें अभी तक खेले गए मैचों के अंतिम परिणाम निम्नानुसार है:-
पुरुष एकल (आयु वर्ग 40):-रजनीश ओबेराय (दुर्ग), शैलेश डागा (रायपुर), चिरंजीत राय (रायपुर महानगर), ए. संतोष (दुर्ग), दीपक वर्मा (रायपुर) तथा निखिल बानी (रायपुर) के मध्य मुकाबले खेले जा रहे हैं जिसमें रजनीश ओबेराय (दुर्ग), ए. संतोष (दुर्ग), निखिल बानी (रायपुर) अपने मैच जीतकर आगे चल रहे हैं | पुरुष एकल (आयु वर्ग 50):- बी. रविकांत (बिलासपुर), राजशेखर शर्मा (रायपुर महानगर), राकेश यादव (रायपुर महानगर), निखिल मुकद्दम (रायपुर), राजेश अग्रवाल (रायपुर) मोहम्मद जावेद (रायपुर महानगर) के मध्य मुकाबले खेले जा रहे हैं जिसमे राजेश अग्रवाल (रायपुर), राजशेखर शर्मा (रायपुर महानगर), राकेश यादव (रायपुर महानगर) अपने मैच जीतकर आगे चल रहे हैं| पुरुष एकल (आयु वर्ग 60):-अरविन्द कुमार शर्मा (रायपुर महानगर), गिरिराज बागड़ी (रायपुर), हनी अरोरा (बिलासपुर),सुशांत बोरवंकर (रायपुर), मून मजूमदार (बिलासपुर), पराग दोषी (धमतरी) के मध्य मुकाबले खेले जा रहे हैं जिसमें सुशांत बोरवनकर (रायपुर), गिरिराज बागड़ी (रायपुर), हनी अरोरा (बिलासपुर) अपने मैच जीतकर आगे चल रहे हैं| पुरुष एकल (आयु वर्ग 65):- पी.एन. मजुमदार (कोरिया), के. रविशंकर (बिलासपुर), अरुण बावरिया (रायपुर), हरीश पाण्डेय (रायपुर), अजित बेनर्जी (रायपुर), डॉ शिरीष यदु (रायपुर) के मध्य मुकाबले खेले जा रहे हैं जिसमें के. रविशंकर (बिलासपुर), पी.एन. मजुमदार (कोरिया), हरीश पाण्डेय (रायपुर) अपने मैच जीतकर आगे चल रहे हैं|
पुरुष एकल (आयु वर्ग 70):-
राम सावले (दुर्ग), के.बी. सिंह (रायपुर), टी.के. डे (बिलासपुर), एस. पेंढारकर(दुर्ग), भरत अग्रवाल (रायपुर), प्रकाश सिंह (धमतरी) के मध्य मुकाबले खेले जा रहे हैं जिसमें एस. पेंढारकर(दुर्ग), के.बी. सिंह (रायपुर), भरत अग्रवाल (रायपुर) अपने मैच जीतकर आगे चल रहे हैं| महिला एकल (आयु वर्ग 40):- प्रमिला देवांगन (रायपुर महानगर), डा. स्वाति बांठिया (रायपुर), मोनिका दीवान (बिलासपुर), निखत परवीन अंसारी (रायपुर) के मध्य मुकाबले खेले जा रहे हैं| महिला एकल (आयु वर्ग 60):- रेणुका सुब्बा (रायपुर), प्रमिला ठाकुर (रायपुर महानगर), सुश्री ईरा पंत (रायपुर) के मध्य अंतिम मुकाबले खेले जा रहे हैं |प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक अंतर्राष्ट्रीय अंपायर प्रदीप जोशी एवं सहायक मुख्य निर्णायक अंतर्राष्ट्रीयअंपायर अभिनव शर्मा, राष्ट्रीय अंपायर कु. प्रिया चावड़ाहैं |उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सचिव सार्थक शुक्ला ने दी।

