शैलेश डागा, राजेश लुनिया, हनी अरोरा, एस.व्ही. पेंढारकर, के.बी. सिंह, डा. भरत अग्रवाल (पुरुष वर्ग) तथा दिव्या आमदे, सुप्रिया सोम, ईरा पंत (महिला वर्ग) विजेता बने
रायपुर। छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ की छत्तीसगढ़ वेटरन्स टेबल टेनिस समिति द्वारा सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल, रायपुर में दिनांक 13/09/2026 को आयोजित “स्व. ओम प्रकाश शर्मा स्मृति” प्रथमछत्तीसगढ़ राज्य मास्टर्स रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता2026 संपन्न हुयी।

उक्त प्रतियोगिता के सम्बन्ध में प्रतियोगिता के आयोजन सचिव विनय बैसवाड़े ने जानकारी दी की प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व पार्षद एवं एम आई सी सदस्य तथा छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश चन्नावर थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रायपुर महानगर टेबल टेनिस संघ के सचिव शकील साजिदजी ने किया तथा विशेष अतिथि प्रतियोगिता के मुख्य प्रायोजक एवं छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ की टेक्निकल कमेटी के चेयरमेन अरविंद कुमार शर्मा थे। मंच पर छत्तीसगढ़ वेटरन्स टेबल टेनिस समिति के सचिव प्रेमराज जाचक, छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष प्रदीप जोशी, आयोजन सचिव विनय बैसवाड़े एवं मुख्य निर्णायक प्रवीण निरापुरे उपस्थित थे।
प्रतियोगिता के अंतिम परिणाम निम्नानुसार है :-
पुरुष एकल (आयु वर्ग 40):- विजेता – शैलेश डागा (रायपुर), उपविजेता- रजनीश ओबेराय(दुर्ग) 2-0, तृतीय – निशांत क़ानूगा (रायपुर) ।
पुरुष एकल (आयु वर्ग 50):- विजेता – राजेश लुनिया (रायपुर), उपविजेता- बी. रविकांत (बिलासपुर) 2-0, तृतीय – राजेश शेखर शर्मा (रायपुर महानगर)।
पुरुष एकल (आयु वर्ग 60):- विजेता – हनी अरोरा (बिलासपुर), उपविजेता- अरविंद कुमार शर्मा (रायपुर महानगर) 2-0, तृतीय – सुशांत बोरवनकर (रायपुर)।
पुरुष एकल (आयु वर्ग 65):- विजेता – एस.व्ही पेंढारकर (रायपुर महानगर), उपविजेता- के. रविशंकर (बिलासपुर) 2-1, तृतीय – पी.एन. मजुमदार (कोरिया)।
पुरुष एकल (आयु वर्ग 70):- विजेता – के.बी. सिंह (रायपुर), उपविजेता- राम सावले (दुर्ग) 2-0,तृतीय – सुरजीत सेनगुप्ता (बिलासपुर)।
पुरुष एकल (आयु वर्ग 70):- विजेता – डा. भरत अग्रवाल (रायपुर), उपविजेता- एच.डी. चौधरी (राजनांदगांव) 2-0, तृतीय – प्रदीप सूद (दुर्ग)।
महिला एकल (आयु वर्ग 40):- विजेता – सुश्री दिव्या आमदे (रायपुर महानगर), उपविजेता- सुश्री प्रमिला देवांगन (रायपुर महानगर) 2-0 , तृतीय – डा. स्वाति बांठिया (रायपुर)।
महिला एकल (आयु वर्ग 50):- विजेता – सुश्री सुप्रिया सोम (बिलासपुर), उपविजेता- सुश्री सोनिका कौरा (दुर्ग) 2-1, तृतीय – प्रमिला ठाकुर (रायपुर महानगर)।
महिला एकल (आयु वर्ग 65):- विजेता – सुश्री ईरा पंत (रायपुर), उपविजेता- सुश्री सरबरी मोइत्रा(बिलासपुर) 2-0, तृतीय – सुश्री गौरी डे(बिलासपुर) ।
प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक अंतर्राष्ट्रीय अंपायर अंतर्राष्ट्रीय अंपायर प्रवीण निरापुरे एवं सहायक मुख्य निर्णायक राष्ट्रीय अंपायर हर्ष राजपूत, पुलकित यदु थे |
उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से प्रतियोगिता के आयोजन सचिव विनय बैसवाड़े ने दी।
