DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

नवरात्रि के प्रथम दिन स्वामी श्री राम भद्राचार्य जी महाराज पहुंचे माँ सर्वमंगला देवी मंदिर

की पूजा अर्चना, विश्व कल्याण के लिए की प्रार्थना
पूज्य गुरूदेव के श्रीचरणों में नतमस्तक हुआ मंदिर परिवार
कोरबा।
माँ सर्वमंगला देवी मंदिर सभी की मंगलकामनाएं पूर्ण करती हैं। माँ के श्रीचरणों में आम लोगों से लेकर ज्ञानी, पंडित, संत पुरूष और मूर्धन्य लोग भी पहुंचते हैं। इस बार की नवरात्रि कई शुभ संयोगों को समेटे हुए आई है और ऐसे में माँ के दरबार में कल्पना से परे अचानक ऐसे देवपुरूष का पग पड़ा, जिनके सानिध्य से ही मन को असीम शांति मिलती है और मनुष्य का जीवन सफल हो जाता है। ऐसे देवपुरूष अनंतश्री विभूषित श्री रामानंदाचार्य धर्मचक्रवर्ती पद्मविभूषण पूज्य स्वामी श्री रामभद्राचार्य जी महाराज माँ के दर्शन के लिए माँ सर्वमंगला देवी मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की और विश्व कल्याण की कामना की। ये ऐसे देवपुरूष हैं जो बचपन से ही विश्व कल्याण के लिए सिर्फ ब्रह्मज्ञान की प्राप्ति करते हुए भगवान श्रीराम का यशोज्ञान करते हुए आमजन की कल्याण के लिए रमे हुए हैं। श्री रामभद्राचार्य जी माँ भवानी मंदिर में श्रीराम कथा का श्रवण कराने चित्रकूट से कोरबा की पावनधरा में पहुंचे हैं।


जिनके दर्शन मात्र से ही कई तीर्थों का पूण्य लाभ मिलता है-नन्हा महाराज


श्री रामभद्राचार्य जी महाराज के माँ सर्वमंगला देवी मंदिर पहुंचने पर माँ सर्वमंगला देवी प्रबंधन परिवार की ओर से मयंक पाण्डेय, नमन पाण्डेय सहित पाण्डेय परिवार ने आत्मीय स्वागत किया और आचार्यश्री को माँ के दरबार में सम्मान पूर्वक ले गए, जहां पर महाराज श्री रामभद्राचार्य जी ने पूजा अर्चना की। पाण्डेय परिवार ने पूजा अर्चना के बाद श्री रामभद्राचार्य का दण्डवत प्रणाम किया।


प्रबंधक एवं राजपुरोहित नन्हा पाण्डेय ने कहा कि श्री रामभद्राचार्य जी महाराज ऐसे देवपुरूष हैं, जिनके दर्शन मात्र से कई तीर्थों का लाभ मिलता है। उनका कुछ क्षण के लिए सानिध्य मिलना किसी महासंयोग से कम नहीं।
श्री रामभद्राचार्य का सानिध्य मिलना बड़ी बात-मयंक पाण्डेय


मयंक पाण्डेय ने कहा कि देवपुरूष श्री रामभद्राचार्य का सानिध्य मिलना एक बड़ी बात है। उनका आशीर्वाद मिलने से जनकल्याण होता है। वे जनकल्याण के लिए ही इस धरती पर अवतरित हुए हैं। बचपन से ही वेद पुराणों, ग्रंथों के ज्ञाता आज माँ के दरबार में पहुंचे और उनका सानिध्य मिलना। हम तृप्त हो गए।

Exit mobile version