कोरबा/पाली। ग्राम पंचायत ढूकूपथरा के प्रतिष्ठित जगत परिवार की सुपुत्री स्वाति जगत का चयन MBBS पाठ्यक्रम में हुआ है। स्वाति जगत को बीआरके शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, जगदलपुर (छत्तीसगढ़) में प्रवेश मिला है। उनके पिता अरुण कुमार जगत एवं उनकी माँ दोनों टीचर हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े परिवार की बेटी ने चिकित्सा क्षेत्र में कदम रखते हुए परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। स्वाति जगत की इस उपलब्धि पर ग्राम पंचायत ढूकूपथरा सहित क्षेत्रवासियों, शुभचिंतकों एवं परिचितों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
स्वाति जगत बनेगी डाक्टर
