कोरबा। ब्रम्हाकुमारीज कोरबा सेवा केन्द्र ने नशामुक्ति अभियान गेवरा के विभिन्न कोल परियोजना क्षेत्रों, सेंट जेवियर्स स्कूल कोरबा, साउथ ईस्टर्न रेलवे स्कूल, सद्भावना भवन टीपी नगर कोरबा, आध्यात्मिक ऊर्जा पार्क गेरवाघाट, तुलसी नगर में आयोजित की।

संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि नशे से दूर रहकर खुद के स्वास्थ्य व परिवार की खुशियां तबाह होने बचाएं। आध्यात्मिक ज्ञान, राजयोग ध्यान और नैतिक मूल्यों पर आधारित जीवन जिएं। इससे आत्मबल, सकारात्मक सोच से सही निर्णय ले सकेंगे।
