DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

स्याहीमुड़ी हाई स्कूल: पेपर बैग-डे पर चला प्लास्टिक मुक्ति अभियान

कोरबा। हाई स्कूल स्याहीमुड़ी में पेपर बैग-डे के अवसर पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम किया गया। इसका उद्देश्य छात्रों को प्लास्टिक प्रदूषण से होने वाले नुकसान और पर्यावरण संरक्षण में पेपर बैग के महत्व के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. फरहाना अली ने किया। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक हमारे पर्यावरण के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है। प्लास्टिक बैग न केवल मृदा और जल को प्रदूषित करते हैं, बल्कि पशु-पक्षियों के लिए भी घातक साबित हो रहे हैं। ऐसे में हमें अपने दैनिक जीवन में पेपर बैग या कपड़े के थैले जैसे पर्यावरण मित्र विकल्पों का उपयोग करना चाहिए।

इस दौरान ईको क्लब प्रभारी प्रभा साव व पुष्पा बघेल ने छात्रों को पेपर बैग बनाने का प्रशिक्षण दिया। उनके द्वारा छात्रों को पुराने अखबारों और रद्दी कागजों से मजबूत व सुंदर पेपर बैग बनाना सिखाया। छात्रों ने उत्साहपूर्वक पेपर बैग बनाकर उनमें आकर्षक चित्र और स्लोगन भी लिखे। आसपास की दुकानों में पेपर बैग का वितरण किया और लोगों को प्लास्टिक बैग की जगह कागज या कपड़े का बैग उपयोग करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में प्लास्टिक हटाओ-प्रकृति बचाओ, पेपर बैग अपनाओ-प र्यावरण सजाओ जैसे नारे गूंजे। कार्यक्रम का संचालन प्रभा साव और धन्यवाद ज्ञापन पुष्पा बघेल ने किया। इस दौरान सभी शिक्षक समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Exit mobile version