कोरबा। गवर्नमेंट हाई स्कूल बुंदेली में छात्र-छात्राओं ने गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया। 9वीं और 10वीं कक्षा के छात्रों ने सरस्वती पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। स्कूल के गुरुजनों का तिलक चंदन लगाकर, श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। प्राचार्य अनीता ओहरी ने कहा कि हम सभी के जीवन में गुरु का विशेष स्थान होता है। गुरु के माध्यम से ही व्यक्ति जीवन जीने की कला और लक्ष्यों को पूरा करने का मार्गदर्शन पाता है। इसके अलावा गुरुजनों की सहायता से समय की अहमियत और कठिन समय की पीड़ा समझ आती है। यही नहीं, गुरु ही सदैव हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते हैं। कार्यक्रम के बाद स्कूल परिसर में सभी ने मिलकर पौधरोपण किया।
गुरु पूर्णिमा पर हाई स्कूल बुंदेली में शिक्षकों को सम्मानित किया
