DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

शिक्षक अवकाश लेकर 24 को करेंगे धरना-प्रदर्शन

Divya Akash

कोरबा | छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन की बैठक रविवार को हुई। इसमें शिक्षक संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में चरणबद्ध आंदोलन किए जाने की जानकारी दी गई। इसके क्रम में 24 अक्टूबर को प्रदेश के शिक्षक एलबी संवर्ग सामूहिक अवकाश लेकर अपने जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन कर रैली के माध्यम से कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे। जिलाध्यक्ष मनोज चौबे ने बताया कि प्रथम नियुक्ति तिथि से पूर्व सेवा की गणना आवश्यक है। इससे शिक्षकों के क्रमोन्नति, वेतन विसंगति, पदोन्नति, प्रथम नियुक्ति तिथि से पुरानी पेंशन, 20 वर्ष की सेवा में पूर्ण पेंशन की मांग पूरी होगी, लंबित महंगाई भत्ता व देय तिथि से महंगाई भत्ता की एरियर्स राशि की मांग पर चर्चा की गई। निर्णय हुआ कि शिक्षक मोर्चा का हड़ताल व ज्ञापन में केवल एलबी संवर्ग के शिक्षकों की मांगों को लेकर संघर्ष किया जा रहा है।

Exit mobile version