DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

अवैधानिक मत्स्याखेट की रोकथाम एवं जांच हेतु टीम गठित

कोरबा। मत्स्याखेट बंद ऋतु 16 जून से 15 अगस्त तक बांगो जलाशय में अवैधानिक मत्स्याखेट की रोकथाम एवं जांच हेतु 07 सदस्ययी टीम का गठन किया गया है।
मछली पालन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार सहायक मत्स्य अधिकारी फलेश्वर सिंह दल के प्रभारी रहेंगे तथा मत्स्य निरीक्षक कमल किशोर सिंह तंवर, सुश्री ज्योति राज, सुश्री प्राची सिंह, साइमन सान्डेय, कासिम खान और लकेश कुमार बंजारे को सदस्य नियुक्त किया गया है। गठित दल मत्स्याखेट बंद ऋतु में जलाशय में सर्चिंग एवं अवैधानिक मत्स्याखेट पाये जाने पर वैधानिक कार्रवाई करेगा।

Exit mobile version