DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

जांजगीर-चांपा में तरबूज खाने के बाद किशोर की मौत:3 अस्पताल में भर्ती, डॉक्टर ने कहा- संक्रमण हो सकती है वजह

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम घुरकोट में तरबूज खाने के बाद चार बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। इस घटना में 15 वर्षीय एक किशोर की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य बच्चों का जिला हॉस्पिटल में इलाज जारी है। यह घटना सोमवार को सामने आई।

जानकारी के अनुसार, पोड़ी दलहा निवासी अखिलेश धीवर (15), अवरीद निवासी श्री धीवर (4), खटोला निवासी पिंटू धीवर (12) और कोटगढ़ निवासी हितेश धीवर (13) अपने परिजनों के साथ घुरकोट आए हुए थे। सोमवार दोपहर इन बच्चों ने घर में रखा तरबूज खाया था।

15 साल के अखिलेश की हॉस्पिटल ले जाते हुए मौत हो गई

तरबूज खाने के बाद बिगड़ने लगी बच्चों की हालत

तरबूज खाने के कुछ घंटों बाद, दोपहर करीब 2 बजे सबसे पहले अखिलेश की हालत खराब होने लगी। उसे लगातार उल्टी-दस्त और सांस लेने में तकलीफ हुई, जिसके बाद वह बेहोश हो गया। परिजन उसे तत्काल एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

अन्य 3 बच्चों का इलाज जारी

अखिलेश के बाद, अन्य तीन बच्चों श्री, पिंटू और हितेश में भी समान लक्षण दिखाई दिए। उन्हें भी तुरंत जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

3 और बच्चों की भी तबियत बिगड़ी है उनका इलाज किया जा रहा है।

संक्रमण की वजह से बच्चों की तबियत बिगड़ी:डॉ. कुजूर

सिविल सर्जन डॉ. कुजूर ने बताया की सुबह का कटा हुआ तरबूज काफी देर के बाद खाने की वजह से बच्चों को सक्रमण हुआ है और फ़ूड पोइसिनिंग की वजह से बच्चो की हालत बिगड़ी है। जिसमे से एक बच्चे ने हॉस्पिटल लाते हुए रस्ते में ही दम तोड़ दिया।

प्रशासन मामले की गंभीरता से कर रहा जांच

आशंका जताई जा रही है कि तरबूज में किसी प्रकार का संक्रमण था या वह खराब हो चुका था। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है, ताकि विषाक्तता के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।

Exit mobile version