DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

उत्तराखंड के गंगोत्री में तापमान -22°C, नदी-झरने जमे

राजस्थान के 14 जिलों में कोहरा, MP में 15 दिन तक शीतलहर, दिल्ली में फ्लाइट्स में देरी

नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ,एजेंसी। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में शनिवार को तापमान शून्य से नीचे चला गया। उत्तरकाशी के गंगोत्री क्षेत्र में न्यूनतम तापमान माइनस 22 डिग्री पहुंचने से भागीरथी नदी जम गई।

राजस्थान में रविवार को 5 जिलों में शीतलहर और 9 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान के माउंट आबू में लगातार दूसरे दिन पारा 0 डिग्री पहुंचा।

मध्य प्रदेश के भोपाल में सर्दी के इस सीजन में पहली बार पूरे दिन घना कोहरा रहा। 11 शहरों में दिन का तापमान 20 डिग्री से नीचे रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 15 दिन शीतलहर का अलर्ट है।

दिल्ली में रविवार सुबह कोहरा छाया रहा। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स में देरी हुई। एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने कहा कि उत्तर भारत में घने कोहरे के चलते कई एयरपोर्ट्स पर फ्लाइट्स प्रभावित हो सकती हैं।

पैसेंजर्स को सलाह दी जाती है कि एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक करें। एयरलाइन और एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करें।

राज्यों में मौसम की तस्वीरें…

दिल्ली में इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पैसेंजर्स फ्लाइट का इंतजार कर रहे हैं। कोहरे के चलते कई फ्लाइट देरी से उड़ीं।

उत्तराखंड के हरिद्वार में हर की पौड़ी में तापमान 9°C पहुंचा। इस दौरान भक्तों ने गंगा में स्नान किया।

राजस्थान के सीकर में शनिवार को कोहरा छाया रहा। जिले का फतेहपुर प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में शनिवार शाम बर्फबारी हुई।

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में शनिवार शाम बर्फबारी हुई।

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में शुक्रवार को बर्फबारी के बाद रास्ते बंद हो गए।

मध्य प्रदेश के भोपाल में शनिवार को सर्दी के इस सीजन में पहली बार पूरे दिन घना कोहरा रहा।

अगले 2 दिन मौसम का हाल…

5 जनवरी: पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी

  • पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ में घने कोहरे का अलर्ट।
  • जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के निचले इलाकों में बारिश हो सकती है।

6 जनवरी: मैदानी राज्यों में बारिश

  • पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, जिससे ठंड बढ़ सकती है।
  • पहाड़ी राज्यों के निचले इलाकों में हल्की बारिश, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।

Exit mobile version