DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन की दसवीं किश्त जारी:70 लाख महिलाओं के अकाउंट में ट्रांसफर हुए 652 करोड़; हितग्राही ने बटन दबाकर जारी की राशि

रायपुर ,एजेंसी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को रायगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की राशि जारी की। मंच में उनसे मिलने पहुंची महतारी वंदन योजना की हितग्राही सरस्वती यादव को उन्होंने बटन दबाकर योजना की दसवीं किश्त की राशि जारी करने का आग्रह किया।

सरस्वती यादव ने बटन दबाकर प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना की 10वीं किश्त के रूप में 652 करोड़ रूपए की राशि अंतरित की। यह पहला मौका होगा जब किसी योजना के हितग्राही ने ही योजना की राशि जारी की है।

Exit mobile version