DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

शिविर लगाकर श्रमिकों के स्वास्थ्य का किया परीक्षण

सक्ती। रजत जयंती वर्ष 2025-26 के उपलक्ष्य में, विभिन्न जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में, श्रम विभाग ने डभरा स्थित आरकेएम पावर जेनरेशन प्राइवेट लिमिटेड के परिसर में एक ‘श्रम वीर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर’ का आयोजन किया। श्रम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, इस शिविर में कुल 284 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

परीक्षण के दौरान, श्रमिकों को उनकी स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में परामर्श दिया गया और जरूरत के अनुसार निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। शिविर में मौजूद डॉक्टरों ने श्रमिकों को नियमित जांच, पोषण, स्वच्छता और बीमारियों की रोकथाम के महत्व के बारे में जानकारी दी। साथ ही, उन्हें ईएसआईसी और श्रम कल्याण योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया गया। इस शिविर का संचालन आरकेएम प्रबंधन और ईएसआईसी के डॉक्टरों की देखरेख में हुआ। इस अवसर पर श्रम निरीक्षक और श्रम विभाग के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Exit mobile version