DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

76वां गणतंत्र दिवस..राज्यपाल बोले-प्रदेश धान का कटोरा:अंबिकापुर में CM साय ने कहा- हमारे जवान नक्सलियों के गढ़ में घुसकर मार रहे

रायपुर । देशभर में आज 76वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। रायपुर में पुलिस परेड ग्राउंड में राज्यपाल रामेन डेका ध्वजारोहण किया। BSF, CRPF, CISF, SSB, ITBP पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों ने परेड की। वहीं सीएम विष्णुदेव साय ने अंबिकापुर में तिरंगा फहराकर परेड की सलामी ली।

राज्यपाल ने कहा कि हमारा प्रदेश धान का कटोरा है। साय सरकार ने किसानों के चेहरे पर खुशियां लाने का काम किया है। 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर पर धान खरीदी कर रही है। 70 लाख महिलाओं को प्रति महीना 1-1 हजार रुपए मिल रहा है। छत्तीसगढ़ प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

इस दौरान सीएम साय ने कहा कि नक्सलियों को समाप्त करने का संकल्प है। जल्द ही बस्तर नक्सल आतंक से मुक्त होगा। हमारे जवान नक्सलियों के गढ़ में घुसकर प्रहार कर रहे हैं। एक साल में बड़ी संख्या में नक्सलियों का सफाया किया गया। बस्तर का विकास होगा।

रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड में झांकी निकाली गई।

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि जल्द ही बस्तर नक्सल आतंक से मुक्त होगा।

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि जल्द ही बस्तर नक्सल आतंक से मुक्त होगा।

हमारी सरकार खेती को हाईटेक बना रही

साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद धान खरीदी शुरू हुई। हमारी सरकार किसानों को सबसे अच्छा मूल्य दे रही है। छत्तीसगढ़ खाद्य सुरक्षा का माडल राज्य बना है। किसानों को अंतर की राशि फरवरी में भेजी जाएगी। हमारी सरकार खेती को हाईटेक बना रही है।

रायपुर में BSF, CRPF, CISF, SSB, ITBP के जवान परेड करते हुए।

गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि हमने विकसित छत्तीसगढ़ का रोड मैप तैयार कर लिया है। हमारी सरकार ऐसी सरकार है, जिसने अपना रिपोर्ट कार्ड पेश किया है। बस्तर को नक्सलियों से मुक्त करना है। सालभर में 260 से ज्यादा नक्सलियों को मार गिराया गया है। इस दौरान गुंडम की एक महिला ने गृहमंत्री को टोकरी भेंट की।

इधर, दिल्ली में होने वाले आयोजन में छत्तीसगढ़ की झांकी देखने को मिली रही है। यह झांकी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर, पारंपरिक लोक जीवन और रामनामी समुदाय की अनोखी पहचान को खूबसूरती से दर्शाती है।

भारत पर्व 2025 में छत्तीसगढ़ की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र बनी। छत्तीसगढ़ की झांकी में राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपराओं और रामनामी समुदाय की विशिष्ट झलक प्रस्तुत की गई है।

रायगढ़ के शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में उप मुख्यमंत्री अरुण और जगदलपुर के लाल बाग मैदान में गृहमंत्री विजय शर्मा ने तिरंगा फहराकर परेड की सलामी ली। वहीं रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में भी यातायात पुलिस ने एंट्री गेट और पार्किंग व्यवस्था तय कर दी है। इसके अलावा कुछ रास्तों को डायवर्ट भी किया गया है।

  • तस्वीरों में देखिए गणतंत्र दिवस

सीएम विष्णुदेव साय अंबिकापुर में तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।

रायपुर में पुलिस परेड ग्राउंड में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।

रायपुर में छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग ने निकाली झांकी।

रायपुर में पुलिस परेड ग्राउंड में राज्यपाल रामेन डेका ध्वजारोहण किया।

जगदलपुर के लाल बाग मैदान में गृहमंत्री विजय शर्मा ने तिरंगा फहराकर परेड की सलामी ली।

रायगढ़ के शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने तिरंगा फहराकर परेड की सलामी ली।

सूरजपुर में हाईस्कूल ग्राउंड में आन बान शान से तिरंगा लहराया। मंत्री रामविचार नेताम ने तिरंगा फहराकर परेड की सलामी ली।

बिलासपुर के पुलिस परेड मैदान में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने गणतंत्र दिवस पर तिरंगा झंडा फहराकर परेड की सलामी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन किया।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह दुर्ग में तिरंगा फहराकर परेड की सलामी ली।

जशपुर में श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने रणजीता स्टेडियम में ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया।

रायपुर में दैनिक भास्कर के ऑफिस में तिरंगा फहराकर 76वां गणतंत्र दिवस मनाया गया।

भारत पर्व 2025 में छत्तीसगढ़ की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगी। छत्तीसगढ़ की झांकी में राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपराओं और रामनामी समुदाय की विशिष्ट झलक प्रस्तुत की गई है

Exit mobile version