कोरबा/छुरीकला। नगर पंचायत छुरी बस स्टैंड की मुख्य सड़क पर दुकान लगाकर सामान फैलाकर रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ शुक्रवार को विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत मुख्य नगरपालिका अधिकारी दीपांकर यादव, पुलिस प्रशासन और पंचायत टीम ने सड़क को कब्जामुक्त कराया।

नगर की मुख्य सड़क पर ठेला-गुमटी लगाने व सड़क तक सामान फैलाने से यातायात व्यवस्था बिगड़ रही थी। मुख्य सड़क होने से बड़े वाहनों का दबाव बना रहता है। सड़क पर दुकान लगाने से यातायात बाधित होता है। दुकान के सामान फैलाने से पैदल चलने व छोटे वाहन चालकों को वाहन खड़े करने में असुविधा होती है। सीएमओ यादव हिदायत दी है कि आगे ऐसा करने पर उनका सामान जब्त कर कार्यवाही की जाएगी। मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने दुकानदारों से नगर को स्वच्छ, सुंदर और व्यथित बनाने में प्रशासन की मदद करने कहा।
