DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

बाबा धाम के लिए रवाना हुआ कांवरियों का जत्था

मालखरौदा। समीपस्थ ग्राम कलमी, बीरभांठा, खर्री और नगरपंचायत अड़भार से सैकड़ों शिवभक्त शनिवार को बाबा बैजनाथ धाम देवघर झारखंड के लिए रवाना हुए। चंद्रपुर विधायक प्रतिनिधि देवा लहरे और जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एकलव्य चंद्रा ने कांवरियों को झंडा दिखा रवाना किया। इस दौरान बोलबम के जयघोष गूंजे। विधायक प्रतिनिधि ने कांवरियों के लिए 11 पेटी पानी की बोतलों की व्यवस्था की।

Exit mobile version