DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

शहीद आकाश राव का पार्थिव शरीर घर लाया गया

तिरंगे में लिपटे पति को गले लगाकर रोती रही पत्नी; आकाश के गाने का वीडियो भी वायरल

रायपुर,एजेंसी। सुकमा के कोंटा में नक्सलियों के IED ब्लास्ट में एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे शहीद हो गए हैं। वे मूल रूप से रायपुर के रहने वाले थे। तिरंगे में लिपटा उनका पार्थिव शरीर देर शाम घर लाया गया।

इस बीच तमाम पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। उनकी पत्नी और परिजन के साथ सभी की आंखें नम दिखीं। इस बीच शहीद आकाश राव का एक पुराना वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे IPS दोस्त की शादी में गाना गाते दिखे थे।

आकाश राव गिरिपुंजे की जिंदादिली का यह वीडियो काफी पसंद किया गया था। यह वीडियो 3 साल पहले IPS अफसर रत्ना सिंह की शादी समारोह का है। शादी में आए एडिशनल एसपी आकाश राव माइक थामकर गाना गाने लगे। गाने पर साथी पुलिसकर्मी खूब झूमे थे।

एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे ने IPS रत्ना सिंह की शादी में गया था गाना।

एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे ने IPS रत्ना सिंह की शादी में गया था गाना।

आकाश और उनके परिवार के बारे में जानिए

आकाश राव गिरिपुंजे 42 साल के थे। उनका जन्म रायपुर में 7 फरवरी 1983 को हुआ था। वह रायपुर के रहने वाले थे। 2013 बैच के पुलिस अधिकारी थे। पिता गोविंद राव गिरिपुंजे, माता मंदा गिरिपुंजे, पत्नी स्नेहा गिरिपुंजे, बेटे सिद्धांत गिरिपुंजे और बेटी का नाम पीहू गिरिपुंजे है।

वहीं उनकी तैनाती चंद्रशेखर आजाद पुलिस अकादमी चंदखुरी, रायपुर, कांकेर, राजनांदगांव, मानपुर, मोहला, दुर्ग, रायपुर, महासमुंद और वर्तमान में सुकमा के कोंटा में रही। वहीं वह IED की चपेट में आकर शहीद हो गए।

Exit mobile version