भाजपा का संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम संपन्न
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश भर में संकल्प से सिद्धि -कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसके तहत केन्द्र की भाजपा सरकार के 11 वर्षों में देश के लिए किए गए कार्य एवं उपलब्धियों को जनता के बीच कार्यकर्ताओं को रखना है। इसी क्रम में 10 जून को कोरबा मंडल की कार्यशाला जिला भाजपा कार्यालय ट्रांसपोर्ट नगर में आयोजित की ग। इसके प्रमुख वक्ता पूर्व नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल रहे। जिन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए देश की भाजपा सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, कश्मीर से धारा 370 को हटाना सहित देश के आर्थिक विकास के बारे में बताया और कहा कि हम मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में चौथी अर्थव्यवस्था बन गए हैं। उन्होंने तात्कालीन सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कैसे पूर्ववर्ती सरकार द्वारा आतंकवाद को नजरअंदाज कर सत्ता के लिए तुष्टिकरण की नीति अपनाई और देश को आतंकवाद में झेलने दिया। उन्होंने कहा कि अब देश को सशक्त नेतृत्व मिला है। प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवाद के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाना और सिंदूर का बदला लिया । उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने इन 11 सालों में देश के विकास को रफ्तार दी, जैसे विषयों पर चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान सतविंदर सिंह बग्गा, ऋतु चौरसिया, परविंदर सिंह, योगेश मिश्रा, राम शंकर साहू, नवनीत राहुल शुक्ला, गिरीश नामदेव, सुकेश दलाल, युगल केवर्त मंचासीन रहे। कार्यक्रम के दौरान कोरबा मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित ।
