DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

साय-मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा, लखनलाल आबकारी मंत्री बने:गजेंद्र शिक्षा, पर्यटन-संस्कृति राजेश, रोजगार खुशवंत संभालेंगे

रायपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ में साय मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद मंत्रियों में विभाग का बंटवारा कर दिया गया है। लखनलाल देवांगन को आबकारी मंत्री बनाया गया है। इससे पहले यह विभाग सीएम साय के पास था। वहीं तीन नए मंत्रियों में गजेंद्र यादव को स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य विभाग दिया गया है।

राजेश अग्रवाल पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व​ विभाग संभालेंगे। वहीं ​​​​​​खुशवंत साहेब को कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, अनुसूचित जाति विकास सौंपा गया है।

बता दें कि साय कैबिनेट में तीन विधायक राजेश अग्रवाल, खुशवंत साहेब और गजेंद्र यादव ने मंत्री पद की शपथ ली है। राजभवन में राज्यपाल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वाले तीन मंत्रियों में से राजेश अग्रवाल और खुशवंत साहेब पूर्व कांग्रेसी रह चुके हैं।

नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद उनके समर्थकों में उत्साह दिखा, दुर्ग, आरंग और लखनपुर में आतिशबाजी की गई, जिंदाबाद के नारे लगाए। ढोल नगाड़ों की थाप पर थिरके। एक तरफ जहां मंत्रिमंडल में नए मंत्रियों के शामिल होने से समर्थक और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।

दूसरी तरफ कांग्रेस ने इस पर तंज कसा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के मुताबिक भाजपा ने सीनियर विधायकों को दरकिनार कर दिया है। मंत्रिमंडल में शामिल न कर उन्हें मार्गदर्शक मंडल में डाल दिया गया और नए विधायकों को कैबिनेट में जगह दी गई है।

बैज के मुताबिक कांग्रेस कार्यकाल में वरिष्ठ नेताओं की पूछपरख थी। नए विधायकों को मंत्री नहीं बनाया गया। सीनियर नेताओं को ही मंत्री बनाया गया। लेकिन भाजपा में वरिष्ठ नेताओं की उपेक्षा की गई। धरमलाल कौशिक, अजय चंद्राकार शपथ ग्रहण में नहीं आना उसका उदाहरण है।

शपथ ग्रहण की तस्वीरें

राजभवन में गजेंद्र यादव, खुशवंत साहेब और राजेश अग्रवाल शपथ ग्रहण के दौरान की तस्वीर।

राजभवन में गुरु खुशवंत साहेब ने मंत्री पद की शपथ ली।

शपथ ग्रहण में रामविचार नेताम, केदार कश्यप सरोज पांडेय समेत कई नेता शामिल हुए।

राजेश अग्रवाल के मंत्री बनने के बाद लखनपुर में समर्थक ढोल नगाड़ों की थाप पर थिरके।

लखनपुर में राजेश अग्रवाल के समर्थकों ने आतिशबाजी की।

समर्थकों ने ढोल नगाड़े बजाकर भाजपा का झंडा लहराया।

तीनों नए मंत्रियों के लिए स्टेट गैरेज से 3 कारें राजभवन पहुंची थी।

Exit mobile version