DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

हाथी ने स्कूल की बाउंड्रीवाल तोड़ी…ग्रामीणों ने दौड़ाया,रायगढ़ में डंडे और पत्थरों से मारकर भगाया; छाल रेंज में मौजूद 38 हाथियों का दल

रायगढ़,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रविवार रात को हाथी ने स्कूल और मकान की बाउंड्रीवाल तोड़ दी। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने हाथी को लाठी-डंडे और पत्थरों से पीटकर भगाया। हंगामे और खदेड़ने का वीडियो भी सामने आया है। मामला छाल रेंज के सिंघीझाप गांव का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, हाथी ने एडू चंद्रशेखरपुर गांव में गणेश श्रीवास के घर के आंगन की बांउड्रीवाल तोड़ दी है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि बड़ी संख्या में ग्रामीण हाथी के पीछे भाग रहे हैं। टॉर्च लेकर हाथी को भगाने के लिए हमला कर रहे हैं।

हाथी की जानकारी लगने के बाद ग्रामीण हाथ में डंडा लेकर उसे भगाने पहुंचे

हाथी की जानकारी लगने के बाद ग्रामीण हाथ में डंडा लेकर उसे भगाने पहुंचे

छलांग लगाकर जंगल की ओर भागा हाथी

वीडियो में दिख रहा है कि बाउंड्रीवाल को हाथी बार-बार सूंड के सामने हिस्से से मार रहा है। 5-7 बार वार करने से बाउंड्रीवाल टूट जाती है। उसके बाद वह छलांग लगाकर जंगल की ओर भाग जाता है। बताया जा रहा है कि इस दौरान वन अमले के कुछ कर्मचारी भी शामिल थे।

छाल रेंज में 38 हाथियों का दल विचरण कर रहा

छाल रेंज में 38 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। इसी दल से बिछड़कर हाथी ग्रामीण इलाके में पहुंच गया था। सिंघीझाप गांव जंगल से सटा है, इसलिए वह खाने की तलाश में गांव में घुस गया था। हाथी को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

Exit mobile version