कोरबा। कोरबा जिले के सर्वब्राम्हण समाज एवं अखंड ब्राम्हण समाज ने संयुक्त रूप से वनभोज का आनंद लिया और पर्यटन स्थल परसाखोला पहुंचकर नववर्ष मिलन समारोह में नववर्ष की एक-दूसरे को बधाई दी और उत्कर्ष जीवन के लिए सभी ने शुभकामनाएं प्रेषित की। प्रात: 11 बजे से ही कोरबा जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर सुरम्य एवं प्रकृति की गोद में सौंदर्य बिखेरता पर्यटन स्थल परसाखोला की वादियों में सैकड़ों की संख्या में ब्राम्हण समाज के लोग सपरिवार एकत्रित हुए और सबसे पहले सभी यहां पहुंचकर स्वल्पाहार करने के बाद सामुहिक रूप से पर्यटन स्थल का भ्रमण किया और इसके बाद सामाजिक गतिविधियों को लेकर चर्चाएं हुईं। दोपहर होते ही यहां उपस्थित सभी लोगों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया और गीत संगीत के बीच नववर्ष मिलन समारोह के बहाने वनभोज का आनंद उठाया। सर्वब्राम्हण समाज के जिलाध्यक्ष अरूण शर्मा ने बताया कि सामुहिक कार्यक्रम से समाज की एकता को बल मिलता है। वरिष्ठ पत्रकार एवं शिक्षाविद तथा समाज के वरिष्ठ सदस्य विकास जोशी सहित हेमंत शर्मा, सत्यम शुक्ला, श्री सतपथी, पुरूषोत्तम शर्मा, राजेन्द्र तिवारी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग भी यहां पहुंचकर आनंद उठाया।
वनभोज सामुहिक उत्सव का बड़ा प्लेटफार्म-रश्मि शर्मा

परसाखोला पर्यटन स्थल में सर्वब्राम्हण समाज एवं अखंड ब्राम्हण समाज का महिला मंडल भी वनभोज में बड़ी संख्या में पहुंचे थे। सर्व ब्राम्हण समाज की अध्यक्ष मनोरमा शर्मा सहित पूर्व अध्यक्ष रश्मि शर्मा, रश्मि दुबे, साधना शर्मा, स्मिता शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में महिला मंडल की सदस्य यहां पहुंचे थे। बच्चों ने भी जमकर मनोरंजन किया और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेकर वनभोज के उत्सव को दो गुना कर दिया। रश्मि शर्मा यहां महिला मंडल के साथ आनंद से सराबोर दिखीं। उन्होंने कहा कि वनभोज सामुहिक उत्सव का बड़ा प्लेटफार्म है और सामुहिक वनभोज से कई दिनों बाद हम एक दूसरे से खुलकर चर्चा करने का अवसर मिलता, वहीं खुशियां बांटने का भी अवसर वनभोज देता है। हमने खूब मस्ती की और सभी महिलाएं पर्यटन स्थल का सौंदर्य भी देखा। यहां हमें प्रकृतिक से जुडऩे का भी अवसर मिला।
