DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

किसान ने गमछे से फांसी लगाई:मानसिक बीमारी से परेशान था, खेत में पेड़ पर लटकती मिली लाश

कोरबा। हरदीबाजार थाना क्षेत्र के पखनापारा में एक किसान की आत्महत्या का मामला सामने आया है। रेशम लाल यादव (45) ने खेत में गमछे से फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। रेशम लाल पिछले 10 वर्षों से मानसिक बीमारी से पीड़ित थे और घरेलू स्तर पर उनका इलाज चल रहा था।

मृतक के छोटे भाई अजय कुमार यादव (28) ने पुलिस को बताया कि रेशम लाल बिना किसी को बताए घर से निकल गए थे। परिजनों ने आसपास खोजबीन की, लेकिन उनका पता नहीं चला। मृतक की पत्नी सोमवारी बाई को गांव के अकली कंवर के खेत में लहुट खार पर रेशम लाल का शव मिला।

घटना बुधवार रात की है। रेशम लाल खाना खाकर घर पर सोए थे। गुरुवार सुबह खेत में काम कर रहे किसानों ने शव को देखा और परिजनों को सूचित किया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version