DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

मानिकपुर पोखरी में छठ पूजा की भव्यता, उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर की गई मंगल कामना

कोरबा। लोक आस्था और सूर्योपासना का महापर्व छठ पूजा मंगलवार को कोरबा जिले के मानिकपुर पोखरी में अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह की पहली किरण के साथ ही घाट पर व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार के सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।
पूरे क्षेत्र में छठ गीतों की मधुर ध्वनि और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सजे हुए बांस की सूप और फल-सामग्री के साथ सूर्य देव और छठ मैया की पूजा-अर्चना की। बच्चों और बुजुर्गों ने भी उत्साहपूर्वक पर्व में भाग लिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र हुए। इस अवसर पर गोपाल सिंह, अनिल गिरी, ललिता सिंह, सुलेखा देवी, दुर्गा सिंह, रागिनी सिंह, आर्यन गिरी, आदिती गिरी, देवेंद्र सिंह, लाला सिंह, राधे शर्मा, टिंकू शर्मा, उर्मिला देवी, किरण देवी, यतीश सिंह, सुसैन सिंह, सुदीश गिरी, आशीष कुमार, युवराज गिरी, रूपेश चंद्र, विकी, राजेश पांडे, रुद्र प्रताप सिंह सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
छठ पर्व के दौरान पोखरी घाट को दीपों और रंग-बिरंगे लाईटों से सजाया गया था। चारों ओर छठ मैया के भजनों की गूंज ने माहौल को और भी आध्यात्मिक बना दिया।
श्रद्धालुओं ने बताया कि मानिकपुर पोखरी में हर वर्ष की तरह इस बार भी पर्व का आयोजन अत्यंत शांतिपूर्ण और सामूहिक सहयोग से संपन्न हुआ। प्रशासन और स्थानीय युवाओं द्वारा सुरक्षा, साफ-सफाई और व्यवस्था की सराहनीय तैयारी की गई।
भक्ति, आस्था और सामूहिक एकता का यह दृश्य देर तक श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

Exit mobile version