कोरबा। हर घर तिरंगा-घर घर तिरंगा अभियान के तहत 15 अगस्त को सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक चंद्रमा सिंह राजपूत ने घर की छत पर तिरंगा फहराया और मां भारती एवं देश के महापुरूषों के तैल्यचित्र पर पुष्पांजलि देकर नमन किया। उन्होंने दिव्य आकाश प्रतिनिधि से चर्चा करते हुए कहा कि वे बचपन से ही तिरंगा फहराते आ रहे हैं। पुलिस वर्दी मिलने के बाद उन्होंने थाना-चौकियों में बतौर थाना प्रमुख कई बार ध्वजारोहण किया। तिरंगा और वर्दी दोनों ही राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। सेवानिवृत्ति के बाद भी वे 15 अगस्त को जहां भी रहें, ध्वजारोहण करते ही हैं और तिरंगा को सलामी देते हैं। तिरंगा का सम्मान हमें राष्ट्रप्रेम सिखाता है।

