DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

परिवार परामर्श केन्द्र से निकलते ही पति ने खाया जहर:कोरबा में इलाज के दौरान, पत्नी के साथ लंबे समय से चल रहा था विवाद

कोरबा। एक व्यक्ति ने परिवार परामर्श केन्द्र के बाहर आते ही जहर खा लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान छतराम मुल्तान (41साल) में हुई है। जानकारी के मुताबिक छतराम अपनी पत्नी के साथ नशे की हालत में काउंसिलिंग के लिए रामपुर स्थित परिवार परामर्श केन्द्र पहुंचा था।

लेकिन छतराम के नशे में होने के वजह से काउंसिलिंग नहीं हो पाई। जिसके बाद वो और उसकी पत्नी घर वापस जाने के लिए निकल गए। इसी दौरान छतराम ने जहर खा लिया और उसकी मौत हो गई। छतराम बाराद्वार का रहने वाला था और खरमोरा स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री में काम करता था।

बताया जा रहा है कि एक माह पहले छतराम और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसकी शिकायत छतराम की पत्नी ने सिविल लाइन थाने में की थी। थाने से ये मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा था। इसके बाद से ही दोनों अलग रहने लगे थे। फिलहाल इस मामले में अस्पताल चौकी पुलिस को मिले मेमो के आधार पर परिजनों का बयान दर्ज कर लिए गए हैं।

Exit mobile version