DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

नए DGP का नाम लगभग फाइनल…रेस में ‘देव’ सबसे आगे:UPSC से आया लेटर, जल्द जारी होगा आदेश; सीक्रेट-प्रपोजल में IPS हिमांशु भी

रायपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ पुलिस के नए डीजीपी का नाम लगभग फाइनल हो गया है। वर्तमान डीजीपी अशोक जुनेजा का कार्यकाल 5 फरवरी, 2025 को पूरा होने वाला है। जुनेजा का कार्यकाल पूरा होने से पहले सरकार ने सीनियर IPS अधिकारियों के नाम शॉर्टलिस्ट करके केंद्रीय गृह मंत्रालय को गोपनीय प्रस्ताव भेजा था।

इस प्रस्ताव में डीजीपी की रेस में सबसे अरुण देव और पवन देव का नाम चल रहा है। बताया जा रहा है कि, अरुण देव के लिए प्रदेश के नेताओं की लॉबी लगी हुई है। वही पवन देव के लिए बिहार के राजनेता लॉबी कर रहे हैं। इन दोनों में से कोई एक छत्तीसगढ़ पुलिस का मुखिया होगा। सूत्रों के अनुसार छत्तीसगढ़ पुलिस के नए डीजीपी के नाम की घोषणा जल्द हो सकती है।

UPSC से राज्य वापस आ गई फाइल

गृह विभाग के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, सीएम सचिवालय से फाइल 20 दिन पहले UPSC को भेजा गया था। यूपीएससी में प्रक्रिया पूरी होने के बाद वहां से लेटर राज्य सरकार को आ गया है। राज्य सरकार के जिम्मेदारों ने यूपीएससी से आए पत्र पर अंतिम निर्णय लगभग ले लिया है। अब जल्द इसको सार्वजनिक किया जाएगा।

Exit mobile version