DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

नौसेना ने जंगी जहाजों को अलर्ट पर रखा:अरब सागर में एंटी शिप और एंटी एयरक्राफ्ट फायरिंग की प्रैक्टिस; गुजरात के नजदीक कोस्ट गार्ड तैनात

नई दिल्ली,एजेंसी। पहलगाम आतंकी हमले को 8 दिन बीत चुके हैं। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) मामले की जांच कर रही है। NIA चीफ सदानंद दाते गुरुवार दोपहर पहलगाम पहुंचे। इसके बाद वे घटनास्थल जाएंगे। जहां आतंकियों ने 26 पर्यटकों की हत्या कर दी थी।

NIA की टीम इलाके की 3डी मैपिंग करेगी ताकि क्राइम स्पॉट को बेहतर ढंग से समझा जा सके। आतंकी कहां से आए थे और किस रास्ते से गए। इसकी जानकारी मिल सकेगी।

आतंकियों ने हमला करने से पहले चार स्थानों पर रेकी की थी। इसमें बायसरन के अलावा अरु वैली, बेताब वैली और एम्यूजमेंट पार्क (लोकल पार्क) शामिल है।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, इंडियन नेवी ने वॉरशिप को अलर्ट पर रखा है। पिछले दिनों अरब सागर में एंटी शिप और एंटी एयरक्राफ्ट फायरिंग की प्रैक्टिस की गई। गुजरात के नजदीक कोस्ट गार्ड की भी तैनाती की गई है।

उधर पाकिस्तान ने इंटरनेशनल बॉर्डर पर चौकियों पर अपने झंडे फिर लगा दिए हैं। एक दिन पहले पाक ने चौकियों से झंडे हटा दिए थे। इस बीच पाकिस्तान ने अमेरिका से मदद मांगी है।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अमेरिका से अपील की है कि वह भारत पर जिम्मेदारी से पेश आने और बयानबाजी कम करने का दबाव बनाए।

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से शरीफ ने यह भी कहा कि भारत के उकसाने वाले रवैया से क्षेत्रीय हालात बिगड़ सकते हैं। रुबियो ने बुधवार रात शहबाज शरीफ और भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से फोन पर बात की। उन्होंने पहलगाम हमले की निंदा की और कहा- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका भारत के साथ है।

इंडियन नेवी ने वॉरशिप को अलर्ट पर रखा, कोस्ट गार्ड की तैनाती

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, इंडियन नेवी ने अरब सागर में प्रैक्टिस की। वॉरशिप को किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए अलर्ट पर रखा गया है। पिछले कुछ दिनों में अरब सागर में एंटी शिप और एंटी एयरक्राफ्ट फायरिंग की प्रैक्टिस की गई। गुजरात के नजदीक अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा के पास कोस्ट गार्ड को तैनात किया गया है।

बायसरन में हमले से पहले आतंकियों ने चार इलाकों में रेकी की थी

सूत्रों के मुताबिक, आतंकियों ने चार इलाकों बायसरन घाटी, अरु वैली, बेताब वैली और एम्यूजमेंट पार्क की रेकी थी। फिर बाद में बायसरन घाटी में जाकर हमला किया।

तालिबान सरकार ने कहा- भारत और पाक बातचीत से हल निकालें

अफगानिस्तान की तालिबान सरकार में कार्यवाहक विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी ने कहा, हम क्षेत्रीय संघर्ष का समर्थन नहीं करते और मानते हैं कि भारत और पाकिस्तान को सभी मुद्दों पर बातचीत के माध्यम से हल निकालना चाहिए।

NIA चीफ जम्मू-कश्मीर के पहलगाम पहुंचे

NIA चीफ जम्मू-कश्मीर के पहलगाम पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक वह घटनास्थल जाएंगे। जहां 22 अप्रैल को आतंकियों ने 26 लोगों की हत्या कर दी थी।

शिवखोड़ी मंदिर में तीर्थयात्रियों की संख्या में गिरावट

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के कारण रियासी जिले में शिवखोड़ी मंदिर में तीर्थयात्रियों की संख्या में भारी गिरावट आई है। इसका असर लोकल बिजनेस, टट्टू संचालक और टूरिज्म पर पड़ रहा है।

Exit mobile version