DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

दीपका में अग्रवाल समाज के नए भवन का उद्घाटन हुआ

कोरबा/गेवरा-दीपका । नगर में अग्रवाल समाज के नए भवन का पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने उद्घाटन किया है। अग्रवाल ने समाज के भवन की कमी को पूरा करने जमीन दान में देने वाले सूरजमल अग्रवाल का सम्मान किया। राज्य खाद्य आयोग के पूर्व अध्यक्ष ज्योतिनंद दुबे ने कहा कि भवन निर्माण के लिए अग्रवाल समाज के लोगों की सहयोग एकजुटता को दर्शाता है।

सभा अध्यक्ष पवन केडिया ने कहा कि यह भवन समाज के सभी सदस्यों के सहयोग और महाराज अग्रसेन की प्रेरणा एक ईंट और एक रुपया की भावना से संभव हुआ है। शुभारंभ मौके पर कटघोरा से अग्रवाल सभा अध्यक्ष पवन अग्रवाल, जमनीपाली के सभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, कोरबा अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष श्रीकांत बुधिया, पेंड्रा नगर पालिका अध्यक्ष राकेश जालान और बिलासपुर संभागीय उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने भी अपने विचार रखे।

भवन निर्माण में विशेष योगदान देने पर अग्रवाल समाज के दिनेश मित्तल, राजेश अग्रवाल व महेश मित्तल को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर सभा संरक्षक गिरधर पालीवाल, रामअवतार अग्रवाल, दीनदयाल अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, संजय अग्रवाल, सह सचिव बजरंग अग्रवाल, उपाध्यक्ष मुकेश गर्ग समेत अन्य उपस्थित थे।

Exit mobile version