DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

PM आवास योजना के लिए अधिकारी ने मांगे पैसे:कोरबा में मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद कार्रवाई नहीं; ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत की

कोरबा । कोरबा जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। पाली ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत मदनपुर में रोजगार सहायिका तुलेश्वरी अहीर पर आरोप है कि वह ग्रामीणों से 1 हजार से 6 हजार रुपए तक की रकम मांग रही है।

शिकायतकर्ता चंद्रमती ने बताया कि तुलेश्वरी अहीर ने उनसे भी आवास योजना में नाम जोड़ने के लिए पैसों की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि रोजगार सहायिका अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर भी पैसे मांगती है और विरोध करने पर दुर्व्यवहार करती है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जब कोरबा जिले के दौरे पर थे तब पीड़ितों ने शिकायत की थी, तब उन्हें आश्वासन मिला था लेकिन कार्रवाई नहीं होने के बाद ग्रामीणों ने कलेक्टर से फिर शिकायत की है।

शिकायतकर्ता चंद्रमती

शिकायतकर्ता चंद्रमती

3000 हजार रुपए मांगे

ग्राम पंच सहेतर लाल ने कहा कि रोजगार सहायिका ने उनसे भी पैसे मांगे और कहा कि यह रकम ऊपर तक जाती है। एक अन्य ग्रामीण रानी अहीर ने बताया कि रोजगार सहायिका ने उनसे 3000 रुपए मांगे थे, लेकिन पैसे नहीं होने के कारण उन्होंने 2500 रुपए दिए।

मुख्यमंत्री ने दौरे के दौरान कार्रवाई का आश्वासन दिया था

अधिकारियों पर कार्रवाई का मिला था आश्वासन

पीड़ित ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत पहले सरपंच और जनप्रतिनिधियों से की। हाल ही में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मदनपुर दौरे के दौरान एसडीएम को भी अवगत कराया गया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया था।

जनदर्शन में पहुंचकर CM से शिकायत की

कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीण कलेक्टर के जनदर्शन में पहुंचे और रोजगार सहायिका के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।

Exit mobile version