कोरबा/ गेवरा। एसईसीएल गेवरा केन्द्रीय उत्खनन कर्मशाला की प्रेरणा महिला समिति ने सेंट्रल वर्कशॉप ऑफिस के पास पौधरोपण किया। लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पौधरोपण कार्यक्रम श्रद्धा महिला मंडल एसईसीएल बिलासपुर की सेवाभावी कार्यों से प्रेरित रहा। सेंट्रल वर्कशॉप गेवरा के आसपास खाली जगहों पर समिति के 20 पदाधिकारियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। पेड़ बनने तक देखभाल का संकल्प लिया। लोगों को पौधे का वितरण कर पर्यावरण संरक्षण में सहभागी बनने प्रेरित किया। समिति की निशा शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में रश्मि टंडन, शीला श्रीवास, बबीता, इतिश्री बड़ई समेत अन्य का सहयोग रहा।

